फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली हाइवे पर गुंडई, भाइयों को पीटा

Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुकान के आगे खड़ा ट्रक हटाने को कहने पर हुआ विवाद 
विज्ञापन

घायल जिला अस्पताल में भर्ती, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज
आसाम पुलिस चौकी से चंद कदम दूर असलहों से लैस दबंगों ने जमकर गुंडई की। दुकान के आगे खड़ा ट्रक हटाने को कहने पर सगे भाइयों को पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

अमरिया कस्बे के इस्लामनगर निवासी जावेद और उनके भाई शादाब की सुनगढ़ी क्षेत्र में बरेली हाइवे पर सिमरन ढाबे के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। जावेद के अनुसार नौगवां पकड़िया निवासी शाकिर ने उनकी दुकान के आगे चार दिन से अपना ट्रक खड़ा कर रखा था। सोमवार को जावेद ने शाकिर से ट्रक हटाने को कहा तो वह गालीगलौज करने लगा। इसके बाद शाकिर ने अपने साथी सलमान, सलीम, नन्हे और नफीस को बुला लिया। इन लोगों ने लोहे की रॉड और बांके से हमलाकर जावेद और उनके भाई शादाब को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने शिकायत करने पर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। एसओ सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें