दुकानदानर ने खरीदारी करने आए एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट की अन्य दो घटनाओं में दो अन्य लोगों को भी पीट दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को भेजा है।
शेरपुरकलां निवासी अरशद गांव में ही फरमान की दुकान पर सामान की खरीदारी करने गया था। आरोप है कि कुछ सामान के रेट पूछने पर दुकानदार ने उसके थप्पड़ जड़ दिया। विरोध पर गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अरशद की ओर से गांव निवासी फरमान, फरहान, उनके पिता लल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव रुदपुर निवासी नोखे लाल को विवाद पर गाली-गलौज कर उस समय पीट दिया गया, जब वह जंगल से जलौनी लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। गांव रंपुरा कपूरपुर निवासी अश्वनी को नशे में धुत्त होकर गांव घाटमपुर के एक युवक ने पीट दिया। अश्वनी ने बताया कि गांव घाटमपुर में एक रिश्तेदारी मेें गया था। पुलिस ने अश्वनी कुमार की ओर से गांव घाटमपुर निवासी गुड्डू वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव मैनीगुलड़िया निवासी निम्मा सिंह ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में गांव के एक आरोपी चोर पर धमकाने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि उसका एक पशु 21 सितंबर को चोरी हो गया था। पूछने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।