फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी की शिकायत, पीड़ित को सिपाही ने भगाया

Mon, 05 Sep 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आगजनी की शिकायत लेकर पहुंचे एक गरीब फरियादी को सिपाही ने बिन सुनवाई के थाने से भगा दिया। आग लगाने वाले आरोपी की तलाश करने के बाद थाने में तहरीर देने का बेतुका जवाब दे डाला। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मदीनाशाह के रहने वाले इरफान एक गरीब परिवार से है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए फड़ लगाकर गैस चौराहा पर दुपहिया वाहनों के पंचर जोड़ने का काम करते हैं। पिकेट प्वाइंट होने के कारण अपना सामान वहीं पर एक लकड़ी के बक्से में ताला लगाकर छोड़ दिया करते थे। रविवार रात अज्ञात युवकों ने ऐसी शरारत की, जिससे पहले से तंग आर्थिक स्थिति और बदतर हो गई। अज्ञात युवकों ने देर रात सामान भरे लकड़ी के बक्से में आग लगा दी। सोमवार सुबह इसकी जानकारी लगने पर पीड़ित के होश उड़ गए। इसकी शिकायत करने के लिए सुनगढ़ी थाने पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद एक सिपाही ने उसकी फरियाद सुनी। इसके बाद बिना कार्रवाई किए ही भगा दिया। आरोप है कि सिपाही ने पहले आरोपी की तलाश करने और बाद में थाने आने की बेतुक नसीहत देकर उसको लौटा दिया। पीड़ित ने बताया कि घटना में करीब डेढ़ हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। दिनभर मजदूरी करने के बाद इसी के सहारे परिवार की जीविका चलाता था। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित अगर शिकायत करता है तो कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें