पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना क्यूलड़िया (बरेली) के गांव बरनाई केशवपुर निवासी ओमपाल के खिलाफ दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दज4 कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी पत्नी थी। आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बरेली जिले के थाना क्योलड़िया के ग्राम बरनाई केशवपुुुर निवासी ओमपाल बहला फुसलाकर भगा ले जा रहा था। पत्नी ने जब विरोध किया तो उस पर तमंचा तान दिया। जान से मार देने की धमकी देते हुए पुत्री को साथ ले गया।