फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 11:12 PM IST
पूरनपुर, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाकर चार साल तक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने नामजद कल्लू को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को उसका चालान कर दिया। तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

बिहार के जिला मुजफ्फरपुर की एक महिला साढ़े चार साल पहले क्षेत्र के एक गांव में अपनी परिचित सुनीता के घर मेहमानी में आई थी। आरोप है कि सुनीता ने अपने पति लालाराम से मिलकर चार साल पहले उसे गांव के ही सत्यपाल को बेच दिया। सत्यपाल ने उसे चार साल घर में बंधक बनाकर  बलात्कार किया। छह महीना पहले मौका पाकर वह सत्यपाल के चंगुल से छूट कर थाना माधोटांडा के गांव रुदपुर निवासी अपने परिचित ओमप्रकाश के घर पहुंची। ओमप्रकाश से उसने स्वेच्छा से शादी कर ली। पति के साथ 15 मई, 2015 को महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। चार नवंबर 2015  को आरोपी लालाराम ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर अपहरण का प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ कर धमकाया। पुलिस ने महिला की ओर से गांव पिपरिया  जयभद्र निवासी लालाराम, उसकी पत्नी सुनीता, सत्यपाल, कल्लू, सर्वेश के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दरोगा मनोज कुमार ने बताया कि सत्यपाल को बीस जनवरी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया गया था। अब कल्लू  को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट के लिए चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें