फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी कर बेचने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोवंशीय पशुओं चोरी कर मीट विक्रेता को बेचने के मामले में दो महीने बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में धर्मपुरी गांव निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि दो जून को वह अपने पांच गोवंशीय पशुओं को चराने के लिए जंगल गया था। यहां जानवरों को छोड़कर घर खाना खाने आ गया। आरोप है कि इस बीच टाटरगंज निवासी मंगत सिंह उर्फ मंगू और काला सिंह ने पशु चोरी कर लिए। इसके बाद शेरपुर के मीट विक्रेता को पशु बेच दिए गए। दो महीने बाद रविवार को पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है। एसओ जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास किए जा रहे थे। जिसके चलते कार्रवाई में देरी हुई है। अब कार्रवाई कर एक आरोपी मंगत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के  बाद चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें