दुकानों से आए दिन हो रही छिटपुट चोरियों के शक में सब्जी मंडी के दुकानदारों ने दो मासूम बच्चों को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द करने के बजाए खुद ही सजा देने की ठान ली। बच्चों को बांधकर लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने बच्चों को बचाने की बजाए, सिर्फ तमाशा देखना ही उचित समझा। इस बीच एक युवक ने डीएम को फोन पर सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को दुकानदारों से छुड़ाया। साथ ही एक सब्जी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में पिछले कई दिनों से दुकानों से छिटपुट चोरियां हो रही थी। किसी का सामान तो कभी बांट, तराजू चोरी हो रहे थे। जिसको लेकर व्यापारी चोर की धरपकड़ को लेकर तैयार थे। रविवार को रेलवे स्टेशन के रहने वाले दो गरीब तबके के दस साल के मासूम सब्जी मंडी पहुंचे। इस पर मौजूद व्यापारियों ने चोरी के शक में उनको पकड़ लिया। व्यापारियों का आरोप था कि यही दोनों दुकानों से चोरी कर रहे थे। इसके बाद व्यापारियों की भीड़ जमा हुई और दोनों को पास की एक दुकान में लगे लोहे के पाइप में प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। इसके बाद मासूमों की बेरहमी से किपटाई करने का आरोप है। यह देख मौके पर भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने मासूमों की पिटाई का विरोध नहीं किया। इस बीच शहर के एक जागरूक युवक ने डीएम से शिकायत की। जिसके बाद हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस के एसआई अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों मासूमों को छुड़ाकर शिनाख्त कराई गई। इसके आधार पर मदीनाशाह निवासी सब्जी व्यापारी निहाल को पुलिस ने बच्चों से मारपीट के आरोप में पकड़ लिया और थाने ले आई। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अफसरों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
बच्चों की भी हो रही जांच, घर वाले बुलाए
व्यापारियों की ओर से लगाए गए चोरी के आरोपों को लेकर भी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस तरह की कई अन्य घटनाएं भी हुई है। जिसमें बच्चों द्वारा छिटपुट सामान चोरी करने की बात सामने आई थी। ऐसे में पुलिस ने बच्चों से नाम पता लेकर उनके परिवारीजनों को बुलाया है। चोरी के आरोपों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
बच्चे बोले, पानी पीने आए थे सब्जी मंडी
दोनो बच्चे खानाबदोश परिवार से ताल्लुक रखते है। चोरी के आरोप को लेकर जब उनसे पूछा तो दोनों ने इससे इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वह चोर नहीं है। दोनों टहलते हुए जा रहे थे। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए सब्जी मंडी में आ गए। यहां नल तलाशते वक्त अचानक
नाबालिगों से मारपीट करने के आरोप में पकड़े गए युवक को शांतिभंग में चालान किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चों पर चोरी का शक था तो उनको पुलिस के पास लाना चाहिए था।
निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी