फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त छात्र के पिता से फिरौती मांगने वाला धरा

Sun, 07 Feb 2016 07:55 PM IST
Apht student's father The defeats extortion
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने अपहृत छात्र के पिता से फिरौती मांगने वालों में से शाहजहांपुर के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी लकड़ी विक्रेता अशरफ बेग के पांच वर्षीय पुत्र शहनबाज का तीन जनवरी 2015 को अपहरण हो गया था। अशरफ बेग ने चार जनवरी को कोतवाली में बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी तक न ही अपहृत छात्र बरामद हो पाया है और न ही अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ पाए हैं। दो फरवरी को शाहजहांपुर के एक युवक ने सेलफोन पर अशरफ को बताया कि उनका पुत्र उसके कब्जे में है। युवक ने अशरफ से कहा कि वह पांच लाख रुपये की फिरौती उसके पास पहुंचा दे और अपने पुत्र को ले जाए। युवक ने अशरफ को वह जगह भी बता दी, जहां पर फिरौती लेकर आना था। अशरफ ने थाना प्रभारी केपी सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार अशरफ रविवार को शाहजहांपुर में उस युवक से मिलने गया। कोतवाली की एक टीम भी सादा वर्दी में अशरफ के साथ गई।
शाहजहांपुर में निर्धारित स्थान पर अशरफ ने फोन करने वाले युवक से वार्ता शुरू की। युवक के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे। वार्ता पूरी हो पाती कि उससे पहले ही कुछ दूरी पर सादा वर्दी में मौजूद पुलिस वहां पहुंच गई। खतरा भांप कर दो युवक गलियों में होते हुए भाग गए। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को पुलिस कोतवाली ले आई है। पूछताछ करने पर युवक ने पुलिस को बताया कि न ही उन्होंने शहनवाज का अपहरण किया है और न ही उनके पास शहनवाज है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने पहली फरवरी को समाचार पत्र में छपे शहनवाज के गुमशुदगी संबंधी विज्ञापन को पढ़कर अशरफ बेग से पांच लाख रुपये ठगने की योजना बनाई थी, जो विफल हो गई है। युवक ने पुलिस को अपने दोनों भागे हुए साथियों के नाम-पते बता दिए हैं। पुलिस ने युवक के कब्जे से उसका वह सेलफोन भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने अशरफ बेग से फिरौती मांगी थी। अशरफ ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि अशरफ की तहरीर पर फिरौती मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के हाजी बिल्डिंग इलाके के अरविंद सोनकर, रजत विश्नोई और विक्की भूसिया को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अरविंद सोनकर का सोमवार को चालान कर दिया जाएगा। सीओ बीपी सिंह ने भी कोतवाली आकर गिरफ्तार युवक से पूछताछ की है।
विज्ञापन


लापता किशोर का
सुराग नहीं, तहरीर
घुंघचाई। गांव डूडा कॉलोनी नंबर आठ निवासी रामसुरेश का लापता हुआ पुत्र 14 वर्षीय सुखपाल का सुराग नहीं लग सका। रविवार को किशोर की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी गई। सुखपाल ने बताया कि सप्ताह भर पहले उसका पुत्र घुंघचाई में बाजार को आया था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें