फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए व्यापारियों ने एसएचओ को घेरा, हंगामा 

Fri, 24 Mar 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
गुस्साए व्यापारियों ने एसएचओ को घेरा, हंगामा
विज्ञापन
 शासन से लेकर जिले के आला अफसर तक कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश जारी कर रहे हैं। मगर सुनगढ़ी थाना पुलिस पर इससे कोई खास असर नहीं है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर सुनगढ़ी थाने और कस्बा चौकी के बीच रेलवे स्टेशन रोड पर तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। हालांकि राहगीरों की चहल कदमी की वजह से दुकानों के ताले तोड़ने के बावजूद सामान नहीं ले जा सके। घटना की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस के संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। इस पर गुस्साए व्यापारी नेताओं ने एसएचओ का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात चोरों ने बल्लभ नगर कालोनी निवासी अनुराग शरण की मधुवन गेट पर स्थित शुभम स्पोर्टस दुकान के ताले तोड़ डाले। वहां से चंद कदम दूरी पर स्थित मधुवन निवासी रोशन बागवानी की रोशन स्पेयर्स पार्टस की दुकान के ताले तोड़ दिए। इसी दौरान उधर से गुजरे राहगीरों को देखकर चोर सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। इसके अलावा चोरों ने मोहल्ला खुशीमल निवासी इंद्रजीत सिंह की चावला चौराहा स्थित मशीनरी की दुकान के ताले तोड़ डाले। शुक्रवार सुबह तीन दुकानों के ताले टूटने का पता लगने पर घटना की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। उधर, एक रात में तीन दुकानों के ताले टूटने का पता लगने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आफरोज जिलानी, अमनदीप जौली समेत कई व्यापारी नेता इकट्ठे होकर सुनगढ़ी थाने जा पहुंचे और गश्त में बरती जा रही लापरवाही को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी नेताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। व्यापारियों का आक्रोश देख थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों की कार्यशैली में सुधार लाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। 
घटना सुबह करीब सवा पांच बजे की बताई जा रहीं है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। - हरगोविंद सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें