फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया पुलिस ने स्मैक समेत तस्कर दबोचा 

Thu, 06 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया/ पीलीभीत।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर कैंचूटांडा गांव से हुई गिरफ्तारी 
विज्ञापन

मासूम मोनिस की हत्या के बाद से उठ रही थी कार्रवाई की मांग
लोगों की मांग पर अमरिया में चल रहे स्मैक की तस्करी के कारोबार पर कार्रवाई की शुरुआत की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने स्मैक तस्कर को कैंचूटांडा से धर दबोचा। आरोपी से 75 पुड़ियां स्मैक बरामद कर चालान किया गया है। 
विज्ञापन

अमरिया कस्बे में स्मैक की बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है। मार्च में छह साल के मासूम मोनिस पुत्र नईम कुरैशी की एक नशेड़ी ने नृशंस हत्या कर दी थी। तब लोगों ने सड़कों पर उतरकर नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन अधिकारियों के निर्देश के बाद भी न तो शहर में धरपकड़ की गई न अमरिया। अब थानाध्यक्ष की बदली के बाद आखिर कार नशे के  सौदागरों की गिरफ्तारी की शुरुआत हुई। मुखबिर से सूचना मिलने पर एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर कैंचूटांडा निवासी अब्दुल साजिद को गांव के बाहर से धर दबोचा। आरोपी के पास से 75 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है। एसओ ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर चालान किया गया है। नशा बेचने वालों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें