फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ की जांच के बाद दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 12 Feb 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना माधोटांडा के गांव नवदिया धनेष में बलवंत कुमार के घर पड़ी डकैती के मामले में एसओ के बयानों पर एएसपी ने हैरानी जताई है। घटना होने से इंकार करने वाले एसओ के बयानों में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए एएसपी ने सीओ को मौके पर भेजा है। सीओ की जांच के बाद पुलिस बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पांच फरवरी की रात बदमाशों ने चार गांवों के चार घरों से करीब एक लाख रुपये का सामान लूटा था और दो घरों में लूट की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने इन घटनाओं को चोरी में दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली थी। इन घटनाओं को हुए पांच दिन भी नहीं बीते कि 10 फरवरी की रात बदमाशों ने थाना माधोटांडा के गांव नवदिया धनेष निवासी बलवंत कुमार के घर धावा बोल दिया और परिवार वालों को बांधकर पिटाई करने के बाद नगदी-जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान लूट ले गए।
घटना के बाद जहां पीड़ित परिवार में बदमाशों का खौफ साफ झलक रहा था वहीं क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे एसओ विवेक त्रिवेदी ने घटना को छुपाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बदमाशों के घर में घुसने की बात तो स्वीकार की, लेकिन लूटपाट होने से इंकार कर दिया। एएसपी विकास कुमार वैद्ध ने एसओ के बयानों पर हैरानी जताई है। उन्होंने बताया कि घटना हुई तो पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी। पुलिस को उसके खुलासे पर काम करना चाहिए था। उन्होंने बताया कि एसओ की बातों में कितनी सच्चाई है इसको जानने के लिए सीओ पूरनपुर को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में मामला सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें