फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पर एसिड से हमला

Thu, 25 Oct 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चांद खां पर बृहस्पतिवार को एसिड से हमला किया गया। इससे उनकी पीठ का एक तरफ का हिस्सा काफी झुलस गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चांद खां ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी अब्दुल रफीक भी पहले उनके साथ काम करता था। इसके बाद वह अलग हो गया। आरोपी पर उनके आठ लाख रुपये बकाया हैं।

बृहस्पतिवार शाम आरोपी ने उन्हें रुपये देने के बहाने टनकपुर हाईवे पर निरंजनकुंज कॉलोनी के पास बुलाया। आरोपी वहां अपने बेटे और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ दो बाइकों से पहुंचा। लेनदेन की बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर चांद खां के साथ मारपीट की गई। बचने के लिए वह पास की एक दुकान में घुसने लगे तो आरोपियों ने पीछे से एसिड से हमला कर दिया और बाइकों से भाग गए। एसिड पीठ पर गिरने से वह झुलस गए। बाद में परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि एसिड अटैक की शिकायत मिलने पर पीड़ित को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें