फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Sun, 15 Feb 2015 12:01 AM IST
बीसलपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रेत भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने की कोशिश कर रहे एक लेखपाल पर चालक ने न केवल ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, बल्कि अपने साथी के संग उसकी पिटाई भी कर दी। लेखपाल ने मोहल्ला दुबे निवासी दो युवकों के  खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।  प्रभारी कोतवाल केपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कराने के बाद ही रिपोर्ट लिखी जाएगी। खास बात यह भी है कि मामले की जानकारी सीओ को भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के लेखपाल बृजलाल ने बताया कि शनिवार शाम वह सूरजभान डिग्री कॉलेज के पास एक विवादित भूखंड की नाप-जोख कर रहे थे। इसी बीच रेत भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली उधर से गुजरी। उन्होंने जब ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने अपने साथी की मदद से उनकी पिटाई कर दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर चले गए।

-------
खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, छोड़ी
घुंघचाई। शनिवार को पुलिस ने मिट्टी के अवैध खनन में लगी चार ट्रैक्टर-ट्ऱॉलियों को एक स्थान से पकड़ा और बाद में छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि पकड़ी गई मिट्टी से भरी ट्रॉलियों से अवैध खनन नहीं हो रहा था। एसडीएम की स्वीकृति पर घरेलू काम के लिए मिट्टी ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें