फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने पर तनाव

Sun, 15 Feb 2015 12:00 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रुरिया सलेमपुर में शनिवार को एक धार्मिक स्थल की दीवार कुछ लोगों ने तोड़ दी। जानकारी होने पर एक समुदाय के लोग जमा हो गए है और नाराजगी व्यक्त की। इसको लेकर दो पक्षों में तनाव पैदा हो गया। सूचना पर पहुंचे पर एसडीएम व सीओ ने दोनों पक्षों को समझाया और दीवार का पुनर्निर्माण कराया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रुरिया सलेमपुर में गोपालपुर माइनर के पास खेत में धार्मिक स्थल बना है। इसकी दीवार शनिवार को दोपहर के समय किसी ने तोड़ दी। दीवार तोड़ते समय उधर से गुजर रहे ग्राम लोधीपुर के कुछ लोगों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। इस पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने खेती स्वामी पर दीवार तोड़ने का आरोप लगाया।

सूचना पर एसडीएम संजय कुमार, सीओ ब्रजवीर सिंह, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि खेत स्वामी के पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसने बताया धार्मिक स्थल को बड़ा बनाकर गुंबद निर्माण के लिए एक बाबा के कहने पर दीवार तोड़ रहा था। दीवार को फिर बनवा दिया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थल किसान के खेत में बताया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि धार्मिक स्थल खेत में है तो जमीन को धार्मिक स्थल के नाम कर किसान को गांव में ही दूसरे स्थान पर जमीन दिलाई जाएगी ताकि भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें