फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई महिला की मौत

Wed, 17 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खमरिया पट्टी निवासी शिवकुमार की पत्नी 40 वर्षीय माया देवी अपनी पुत्री प्रियंका को विदा कराकर पूरनपुर से पैदल गांव जा रही थी। प्रियंका कुछ आगे निकल गई। पीलीभीत रोड पर एक राइस मिल के समीप पीछे से पहुंचे एक ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी दो ट्रालियों में पीछे वाली ट्राली क्षतिग्रस्त होकर दूसरी ट्राली से अलग हो गई। इसी दौरान ट्राली की चपेट में आने से माया की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर मौके से भाग गया। दरोगा योगेश शंखधार ने बताया कि ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी दो ट्रालियों में पीछे वाली ट्राली की बेल्डिंग छुटने से हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। महिला की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। माया के परिवार में पति के अलावा दो विवाहित पुत्री बेवी, प्रियंका, पुत्र ललित, पुत्री नेहा और बिट्टा है।
विज्ञापन


ट्राली की टक्कर से बाइक सवार घायल
घुंघचाई। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव चटिया निवासी 48 वर्षीय अलीशेर अपने साथी गांव निवासी 35 वर्षीय नौशेर के साथ बाइक से बीसलपुर जा रहे थे। घुंघचाई-दियूरिया मार्ग पर गांव दिलावरपुर के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों का गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें