फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद भी पकड़ से दूर है खूनी बाघ

Sun, 10 Sep 2017 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
लेजर ड्रोन कैमरे से भी नहीं मिल रही सफलता 
विज्ञापन

खूनी बाघ को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान को एक माह पूरा हो गया। पूरे माह रणनीति बदल-बदल कर चले अभियान के बाद भी खूनी बाघ को नहीं पकड़ जा सका है। मुंबई से आई लेजर ड्रोन कैमरे की टीम भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पा रही है। 
वनकटी से निकले बाघ ने देवहा नदी पार करने के बाद सात, आठ और 10 अगस्त को तीन लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद से ही बाघ को पकड़ने के प्रयास शुरू किए गए थे। दो दिन बाद दुधवा से चार हाथी और लखनऊ व दिल्ली से विशेषज्ञों को भी बुलाया गया था। एक माह से लगभग 50 लोगों की टीम, एक दर्जन गाड़ियां सर्च अभियान में लगी हुई हैं। बेहरी गांव के खेतों में तीन मचान भी बनाए गए हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम को टीमें विशेष गश्त कर बाघ की लोकेशन तलाशने का प्रयास करती हैं साथ ही हाथियों से भी कांबिंग भी कराई जा रही है। इस दौरान बाघ ने कई पड्डे, भेड़ एवं नीलगाय को शिकार बनाया लेकिन एक माह बाद भी बाघ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ के चलते चौपट हो रही खेती 
एक माह से चल रहे सर्च अभियान का सबसे ज्यादा असर बेहरी के किसानों पर पड़ रहा है। बेहरी एवं इसके निकट के गांव हिमकरनपुर के किसानों की खेती चौपट होती जा रही है। खाद पानी न मिलने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। 

बाघ को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। लगातार खोजबीन के बाद भी बाघ सामने नहीं आ रहा है। ड्रोन कैमरे की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। 
आदर्श कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें