फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार की कार में आग लगने से मची भगदड़

Sat, 26 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
व्यापार की कार में आग लगने से मची भगदड़ - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
व्यापार के सिलसिले में आए रिछा के जूता व्यापारी की कार अचानक जल उठी। धुआं उठता देख लोग कार के नजदीक पहुंचते ही थे कि आग भीषण हो गई। जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार और राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। 
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा निवासी अमजद हसन का जूते का कारोबार है। शनिवार को व्यापार के सिलसिले में वह पीलीभीत आए थे। मोहल्ला मस्जिद पठानी में शराब भट्टी के निकट एक मैदान में कार खड़ी कर चले गए। इस बीच कार में अचानक आग लग गई। खड़ी कार से धुआं उठता देख मौके पर लोग जमा होना शुरू हो गए। इससे पहले कि कुछ समझ पाते अचानक कार का अगला हिस्सा जल उठा। जिसके बाद पूरी कार आग की चपेट में आ गई। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। जिस पर फायरब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू किया, लेकिन कार पूरी तरह से आग से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। कार में आग लगने का पता लगते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जमा रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें