फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 26 Nov 2016 10:36 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बारात में शामिल होने के बाद घर जाते समय यहां हादसा लार नगर में हुआ। रात होने के कारण दुर्घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई। सिवान, दरौली थानाक्षेत्र के केवटलिया गांव निवासी कंचन राजभर मईल थानाक्षेत्र के इशारू गांव में शुक्रवार की रात अपने एक रिश्तेदार की एक बारात में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


वहां से वह धनौती अपने रिश्तेदार के घर किसी काम से गया। देर रात को वह धनौती से अकेले बाइक से घर के लिए चला। अभी वह रामजानकी मार्ग पर बौली वार्ड के समीप पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे इसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात होने के कारण दुर्घटना होने की जानकारी आस-पास के लोगों को नहीं हुई और पूरी रात युवक सड़क पर पड़ा रहा।

भोर में मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान उसके जेब से मिली डायरी व मोबाइल से की। युवक की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। इस बाबत प्रभारी एसओ विजय बहादुर यादव ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें