फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान को बना दिया स्लाटर हाउस, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। निर्माणाधीन बंद मकान में छापामारी करने के बाद न्यूरिया पुलिस ने दो आरोपियों को गोकशी करते धर दबोचा, जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष और औजार बरामद किए गए। गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। घटना ने एक बार फिर जिले में बड़े पैमाने पर पनप रहे गोकशी के कारोबार की हकीकत बयां कर दी है। पुलिस भले दो आरोपियों की धरपकड़ के बाद इसे गुडवर्क मान रही हो, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि सख्ती का कोई खास असर गोतस्करों पर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला मियां खां की है। यहां के रहने वाले अकील अहमद का निर्माणाधीन मकान बंद पड़ा है। शनिवार आधी रात के बाद पुलिस को सूचना मिली कि बंद मकान में कुछ लोग गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे हैं। इस पर दरोगा अजय सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, दीपक गिरि, मनोज कुमार ने टीम के साथ छापामारी की। पुलिस के पहुंचते ही गोहत्या कर रहे आरोपी भागने लगे। हालांकि पीछा कर पुलिस ने दो आरोपी मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी आरिफ और मोहल्ला खब्बापुर निवासी सरताज को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी भाग गए। निर्माणाधीन मकान से पुलिस ने दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष, मांस और औजार बरामद किए। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि मामले में गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार साथियों को लेकर जानकारी जुटाई गई है। उनकी धरपकड़ को दबिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें