फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की दिल्ली के अस्पताल मे मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर के औरंगाबाद की भट्ठा बस्ती में तीन दिन पूर्व रात्रि के समय छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला औरंगाबाद की भट्ठा बस्ती निवासी शफी का छब्बीस वर्षीय पुत्र समीर तीन दिन पूर्व अपने मकान की छत पर सो रहा था। रात्रि में उसे जब प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिये नीचे आने लगा तभी अंधेरे में उसका पैर छत की मुंडेर से फिसल गया। नीचे फर्श पर जा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शनिवार की रात्रि युवक ने दम तोड़ दिया। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को परिजनों ने युवक को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें