खेकड़ा (बागपत)।
मोहल्ला विजय नगर में सोमवार को चोर ने आटा चक्की का गल्ला चोरी किया। दुकानदारों ने पीछा करके चोर को पकड़कर धुना। बाद में थाने में पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी।
नगर के मोहल्ला विजयनगर में जुगनु नामक युवक आटा चक्की है। सोमवार की सुबह वह समीप में ही पीने के लिए पानी लेने गया । इसी दौरान मौका पाकर नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी एक चोर उसकी आटा चक्की में घुसा और वहां से गल्ला उठाकर भागने लगा। चोर को गल्ला उठाकर भागते देखकर पड़ोसी दुकानदारों की नजर चोर पर पड़ गई और शोर मचाते हुए चोर के पीछे दौड़ पडे़ और चोर को पकड़ लिया। शोर सुनकर दुकानदार भी मौके पर पहुंचा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने चोर की जमकर धुनाई की। धुनाई करने के बाद लोगों ने चोर को थाने पर ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार जुगनु ने पकडे़ चोर के खिलाफ दुकान में चोरी करने की तहरीर दी। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।