फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के बैंक खातों से उड़ाए 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खुद को बैंक का अधिकारी बताकर जालसाज ने शिक्षक से उसके दो अलग-अलग बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद 35 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज मिलने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए जांच में मामला टाल दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी बेसिक शिक्षक सुरेश कुमार दोहरे ने बताया कि उनका खाता एसबीआई और एक्सिस बैंक में है। 17 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए जीएसटी लागू होने के बाद खाते में आधार कार्ड फीड न कराए जाने के कारण खाता बंद होने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित से उसके दोनों बैंक खातों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटा ली। इसके कुछ देर बाद पीड़ित के एसबीआई खाते से पांच और एक्सिस बैंक के खाते से दो बार में 30 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। बैक जाकर पता करने पर खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की जानकारी हुई। पीड़ित ने मंगलवार को सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ गोपीचंद यादव ने बताया कि तहरीर की रिसीविंग के तौर पर पीड़ित को पीली पर्ची दी गई है। मामले की जांच एचसीपी नौबत सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें