फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर समेट ले गए एक लाख नकदी और 12 तोला सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने बंद मकान को खंगाल लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर घुसे चोर एक लाख की नकदी, जेवरात समेत करीब पांच लाख का सामान समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिला। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती खब्बापुर निवासी किराना व्यापारी जफर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार रात वह मकान में ताला लगाकर परिवार समेत अपने बहनोई मोहल्ला भीतरगांव निवासी फैयाज के यहां दावत खाने गए थे। इसी बीच चोर मेनगेट का ताला तोड़कर मकान में घुस गए। कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। आलमारी का लॉकर तोड़कर चोर उसमें रखी एक लाख की नकदी, 12 तोला सोना और चांदी के जेवरात ले गए। रात करीब 12 बजे जब वह लौटे तो मकान का दरवाजा खुला देखकर दंग रह गए। भीतर पहुंचने पर सामान बिखरा मिला। इसकी सूचना पर रात में ही थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शनिवार सुबह सीओ सदर योगेंद्र कुमार भी डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। हालांकि घटना रात की होने और दूसरे दिन डॉग स्क्वायड के पहुंचने पर कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजन तीन घंटे के लिए ही घर से गए थे और चोरी हो गई। ऐसे में किसी करीबी के शामिल होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। घर के बाहर जल रहा बल्ब भी चोरों ने तोड़ दिया। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन कराई जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें