फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ने रात्रि में मकान से चार मोबाइल चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

चोर शनिवार की रात में खेकड़ा पीएचसी केंद्र में रह रहे एक स्वास्थ्य कर्मी के मकान से चार मोबाइल चुराकर ले गया। पीड़ित ने खेकड़ा थाने में चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ निवासी शिवशरण खेकड़ा नगर में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। वह नगर में रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पीएचसी परिसर में बने आवासों में ही रह रहा है। शनिवार की रात्रि वह अपने परिजनों के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान रात्रि में चोर कमरे में घुसे और चोरों ने कमरे में टेबल पर रखे चार मोबाइल चोरी किए। जब चोर कमरे में रखी सेफ को खोलने लगे तभी शिवशरण की आंख खुल गई। संदेह होने पर स्वास्थ्य कर्मी ने शोर मचा दिया। इसके चलते चोर मकान से चार मोबाइल को लेकर दीवार फांदकर भाग गया। शोर सुनकर आस पास के मकान में रह रहे अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। स्वास्थ्य कर्मी ने चार मोबाइल चोरी करने की बात कही। रविवार को पीड़ित ने खेकड़ा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें