खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने ग्राम रटौल में रविवार को सामान के रुपये मांगने पर दुकानदार को गोली मारने के आरोपी में ग्राम भागौट निवासी युवक को तमंचे कारतूस एवं एक खोखे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम रटौल में दुकान पर सामान खरीदने आए युवकों से सामान के रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये देने के बजाय गाली गलौच कर दुकानदार सोनू उर्फ शहजाद पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से सोनू उर्फ शहजाद गंभीर घायल हो गया। इसमें घायल के भाई शफीक पुत्र फैयाज ने सौरभ, आसिफ, रवि, विक्की, सूरज समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि उक्त मामले में एक आरोपी सौरभ निवासी ग्राम भागौट को गिरफ्तार कर एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा।