फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज व्यापारी से मारपीट, नकदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा / पीलीभीत। माधोटांडा-पीलीभीत रोड पर दयालपुर गांव के पास रविवार सुबह आठ बजे अनाज व्यापारी से चार युवकों ने मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिए। एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर व्यापारी ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लूट के आरोप को संदिग्ध बताते हुए मारपीट में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर के रहने वाले ताजिम खां ने बताया कि उनकी जमुनिया गांव में अनाज की दुकान है। रोज की तरह रविवार सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से दुकान जा रहे थे। माधोटांडा-पीलीभीत रोड पर दयालपुर गांव के पास सड़क पर खड़े चार युवकों ने उनको रोक लिया। इसके बाद गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद उनके पास रखे पचास हजार रुपये लूटकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर आ गए और व्यापारी को लेकर थाने पहुंचे, यहां पुलिस को मारपीट व लूटपाट की तहरीर दी गई। इसमें दयालपुर गांव निवासी राजेश को नामजद कर तीन अन्य को अज्ञात में शामिल किया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली। लूट के आरोप को पुलिस झुठला रही है। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूटपाट के आरोप गलत लगाए जा रहे है। इसको लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें