फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आठ मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति रोड स्थित हर्षित मोबाइल शॉप में नकब लगाकर नौ जनवरी की रात की गई चोरी की घटना का रविवार को सुनगढ़ी पुलिस ने खुलासा किया। एएसपी रोहित मिश्रा ने सुनगढ़ी पहुंचकर पकड़े गए आरोपी को मीडिया के समक्ष पेश कर पुलिस के गुडवर्क को सराहा। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी गए आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया गांव निवासी परमानंद की मंडी समिति रोड पर हर्षित मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। नौ जनवरी की रात दुकान में नकब लगाकर मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज की गई। इसके बाद से पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से सुरागरसी में लगी हुई थी। इस बीच पुलिस को गांव के सत्यपाल पुत्र बेचेलाल के बारे में क्लू मिला। पुलिस ने रविवार को आरोपी को धर दबोचा। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने चोरी की घटना को कबूल किया। इसके बाद उसके पास से चोरी गए आठ मोबाइल बरामद किए गए। रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को चालान कर दिया है।
एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ मुहम्मद कासिम के पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह अशिक्षित है और क्रेन चलाता है। उसको एक मोबाइल खरीदना था, जिसको लेकर वह उक्त मोबाइल शॉप पर कई बार गया, लेकिन कीमत अधिक होने के कारण खरीद नहीं सका। मोबाइल के लालच में उसने नकब लगाकर घटना को अंजाम दे डाला। इससे पहले वह कभी जेल नहीं गया है। उसने बताया कि घटना करने में उसको तीन घंटे का समय लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें