फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव

विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ ने जुटाई जानकारी

करेली (पीलीभीत)। तीन माह की गर्भवती का शव सोमवार सुबह ससुराल में फंदे पर लटकता मिला। शव लटकता देख ससुराल वाले मौके से भाग गए। उधर, ससुराल से कुछ दूरी पर रह रहे रिश्तेदारों से सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। सीओ बीसलपुर ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तिलहर (शाहजहांपुर) के ग्राम खिरियमाल निवासी नक्षत्रपाल ने बताया कि उनकी बेटी नीरज (25) की शादी 16 मई 2017 को बिलसंडा के करेली गांव निवासी शेखर से की गई थी। वह तीन माह की गर्भवती थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दी गई बाइक को पति के नाम कराने की जिद कर रहे थे। नकदी की मांग भी लगातार की जा रही थी। काफी दबाव बनाने के बाद भी मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी। सोमवार सुबह विवाहिता का शव कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटकता मिला। सुबह दस बजे पति कमरे में गया तो उसने शव देखा। चीख-पुकार करने पर ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी आ गए। खुद को फंसता देख ससुराल पक्ष के सदस्य मौके से भाग गए। पास में ही रहने वाले विवाहिता के रिश्तेदार मोहरन लाल ने सूचना मायके वालों को दी। जिसके बाद पिता नक्षत्रपाल और अन्य लोग करेली आए। बेटी का फंदे पर लटकता शव देख सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, एसओ सीपी शुक्ला पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। परिवारवालों से जानकारी की गई, इसमें दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने और बाद में आत्महत्या का रूप देेने के लिए फंदे से शव लटकाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया गया। परिवार वालों और आसपास के ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से पति शेखर, ससुर गुड्डू, सास गीता सिंह, ननद मोनी, सुहा, देवर भूरे, बहनोई बबलू, संजय के खिलाफ तहरीर दी गई है। उसी के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें