अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर(ऊना)।
पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत जखेड़ा में एक व्यक्ति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। मृतक की पहचान पवन कुमार (50) निवासी ज्वार अंब के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की पवन कुमार अपने कमरे में फंदे पर झूल रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
पवन कुमार हिमुडा में कार्यरत था जो जखेड़ा में किराए के मकान में रहता था। स्थानीय व्यक्ति ने जब उसे अपने कमरे में फंदे से लटका देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पवन ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी मामले की पूछताछ कर रही है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।