फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात पर दर्ज की लूट की रिपोर्ट, एक संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तमंचा दिखाकर किसान से 58 हजार रुपये लूटने के मामले में तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरखेड़ा पुलिस सुरागरसी में जुट गई है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिपराखास निवासी नन्हेलाल मौर्य और तिलकराम सोमवार शाम को टिकरी बाजार में भैंस बेचकर साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में नवादा महेश गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनसे तमंचे के बल पर 58 हजार रुपये लूट लिए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। देर शाम घटना की तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित से बारीकी से जानकारी जुटाई गई। इसमें घर से निकलने से लेकर वापस जाने तक की एकाएक बात पता की गई। इसके बाद संदिग्धता के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि वर्कआउट के प्रयास किए जा रहे है। अभी कोई खास क्लू नहीं मिल सका है, पूछताछ जारी है।
000
कैमरे में कैद संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज
पीलीभीत। आवास विकास कॉलोनी निवासी कॉटैक्टर मोहम्मद जुबैर मलिक के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर साढ़े छह लाख की नकदी और पंद्रह तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए थे। दो दिन की मशक्कत के बाद पीड़ित ने मोहल्ले के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंप दी। जिसमें दो संदिग्धों की तस्वीर कैद है। कयास लगाए जा रहे है कि यही चोरी के आरोपी है। ऐसे में पुलिस ने अब तीसरी आंख में कैद हुए दोनों युवकों की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए है। ताकि उनकी धरपकड़ कराई जा सके। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले में पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही है। दोनों युवकों के फोटो स्पष्ट करने के लिए फुटेज को साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें