फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म में आग से चार हजार चूजों की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नरई में लगाई गई आग ने पोल्ट्री फार्म और एक गन्ना के खेत को चपेट में ले लिया। आग से बीज के लिए छोड़ा गया चार बीघा गन्ना जल गया। पोल्ट्री फार्म में करीब चार हजार चूजों की जलकर मौत हो गई। पोल्ट्री फार्म में खड़ी बाइक और जनरेटर भी जल गया। एक अन्य हादसे में आग बुझाने के प्रयास में गांव गैरतपुर जप्ती निवासी जीत सिंह की 65 वर्षीय पत्नी हरभजन कौर झुलस गई।
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म और गन्ना के खेत में आग लगने की घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुई। असम हाईवे किनारे नरई के खेतों में लगी आग ने हवा के साथ उग्र रूप धारण कर लिया। आग मोहल्ला राजीव नगर और सिमरिया तक पहुंची। मोहल्ला ढका निवासी सगे भाई अजमत, मोहम्मद अहमद, शौकत के राजीव नगर स्थित पोल्ट्री फार्म को चपेट में ले लिया। आग से पोल्ट्री फार्म में करीब चार हजार चूजों की जलकर मौत हो गई। पोल्ट्री फार्म में खड़ी बाइक और जनरेटर भी जलकर नष्ट हो गया। शौकत ने बताया कि आग से करीब 135000 रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। पोल्ट्री फार्म में लगी आग पर जब तक काबू पाया जाता, तब तक आग ने समीप स्थित गांव सिमरिया निवासी फार्मर गुरमंगद सिंह के गन्ना के खेत को चपेट में ले लिया। खेतों में लगी आग से आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। आग बुझाने को तमाम लोग एकत्र हुए। किसान गुरमंगद सिंह ने बताया कि आग से बीज को छोड़ेे गए एक एकड़ गन्ना में चार बीघा गन्ना जलकर नष्ट हुआ है। उधर, गांव गैरतपुर जप्ती निवासी जीत सिंह की 65 वर्षीय पत्नी घर के बाहर पाकड़ के पेड़ में लगी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गई। झुलसी वृद्धा को इलाज को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें