फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
आदित्य उर्फ बंटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के मठदेवगिरी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है। मठदेवगिरी गांव निवासी आनंद यादव का बेटा आदित्य उर्फ बंटी गांव के बाहर स्थित घोठा पर जा रहा था। अभी वह रास्ते में ही था कि पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर उसके ऊपर चढ़ गई। गंभीर रुप से जख्मी बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी थाने लाया गया है। वहीं सलेमपुर में अलग-अलग हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के चकरवां बहोरदास गांव के गनेश गोड़ (55) शुक्रवार शाम पांच बजे पैदल सलेमपुर से घर जा रहे थे। परानछपरा गांव के पास पहुंचे मैजिक की चपेट में आ गए। वहीं, धनौतीराय की खुशबू (29) नगर स्थित कैनरा बैंक के बाद बाइक की चपेट में आने से जख्मी हुई। चांदपलियां गांव की साइना देवी (55) भी बाइक के धक्के से जख्मी हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें