फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लूट, दो घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गश्त में पुलिस की सुस्ती देख बदमाश फिर सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार रात बदमाशों के निशाने पर बिलसंडा थाना क्षेत्र रहा। जहां एक घर में घुसे नकाबपोश बदमाश परिवार को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूटकर ले गए। इसका विरोध करने पर मौजूद लोगों से मारपीट की। वहीं दो अन्य घरों में घुसे चोर लाखों का सामान समेटकर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मगर देर शाम तक बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर ताल्लुके बेहटी गांव निवासी महेश कुमार बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे घर में खाना खाने के बाद परिवार समेत सो गए। महेश के मुताबिक रात में करीब तीन बजे चार नकाबपोश बदमाश खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस गए। खिड़की टूटने की आवाज सुनकर महेश की आंख खुल गई, लेकिन उनके शोर मचाने से पहले उन पर एक बदमाश ने तमंचा तान दिया। तभी आहट सुनकर महेश की पत्नी चंद्रवती और बेटे शिवांशु तथा प्रियांशु जाग गए। बदमाशों ने उनकी तरफ भी तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। महेश के विरोध करने पर उनकी बदमाशों ने पेचकस से पिटाई की। फिर बदमाशों ने लूटपाट कर महेश के घर में रखे दो हजार रुपये नकद और जेवरों समेत करीब 80 हजार कीमत का सामान समेट लिया। करीब सवा घंटे तक उत्पात मचाने के बाद बदमाश खिड़की के रास्ते से ही भाग गए। बदमाशों के चले जाने पर महेश ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी दी। महेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लूटपाट की धाराओं में रपोर्ट दर्ज कर ली है।
कल्यानपुर ताल्लुके बेहटी से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर कनपरा गांव निवासी किसान रामनाथ राजपूत के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रामनाथ काम के सिलसिले में उत्तराखंड के टनकपुर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी सदावती और बच्चे थे। बृहस्पतिवार देर रात पीछे की दीवार के सहारे चोर रामनाथ के घर की छत पर पहुंचे। चोर कमरे का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये नकद, जेवर और कपड़ों समेत करीब दो लाख का माल समेट कर ले गए। शुक्रवार सुबह जागने पर सदावती को घटना का पता लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहां से कुछ ही दूरी पर महोलिया गांव में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी पिंटू पांडे ने बताया कि उनकी पत्नी चरनजीत गुंजाल शिक्षामित्र हैं। बृहस्पतिवार रात मेनगेट से होकर घर में घुसे चोर कमरे में रखा पत्नी का पर्स और मोबाइल ले गए। पर्स में 40 हजार रुपये रखे थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिलसंडा क्षेत्र में एक घर में लूट और दो मकानों से चोरी की जानकारी इंस्पेक्टर मनोज त्यागी से मिली है। इनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामलों की छानबीन कराई जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा। - रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें