फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर लाठी मारकर सफाई कर्मचारी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
27 पीबीटीपी 1,2
विज्ञापन


सिर पर लाठी से वार कर सफाईकर्मी की हत्या
मामूली कहासुनी को लेकर पांच युवकों ने दिया घटना को अंजाम
शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां का मामला, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में सिगरेट पीने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष की ओर से नगर पालिका के सफाईकर्मी दिनेश वाल्मीकि को सिर में लाठी मार दी गई। इससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। मृतक की छोटे भाई की पत्नी की ओर से मोहल्ले के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी दिनेश वाल्मीकि नगर पालिका में सफाई कर्मचारी थे। रविवार रात करीब दस बजे उनके छोटे भाई प्रवेश वाल्मीकि की मोहल्ले के ही अंशू, सैम, मोहित, टीटू और पारूल से सिगरेट पीने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले तो कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद पांचों आरोपी फिर दिनेश वाल्मीकि के घर के दरवाजे पर पहुंच गए और मकान का दरवाजा खटखटाने लगे। इस पर दिनेश ने दरवाजा खोला। तभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके सिर में लाठी मार दी। इससे दिनेश लहूलुहान हो गए। पांचों आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। छोटे भाई प्रवेश की पत्नी विरमा देवी ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अविवाहित था।
---------
छोटे भाई से हुए झगड़े में चली गई दिनेश जान
पीलीभीत। मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी एवं नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मृतक दिनेश वाल्मीकि के छोटे भाई प्रवेश की मोहल्ले के कुछ लोगों से दो दिन पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने कई बार समझौता भी कराया। बताते हैं प्रवेश ने आरोपियों के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ा, इससे विवाद की शुरूआत हुई। पकड़े गए आरोपियों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रवेश उनसे जबरन चार सौ रुपये की मांग कर रहा था। दो दिन पहले रात को दोनों पक्षों में तनातनी होने के बाद झगड़े की तैयारी कर ली गई थी, लेकिन समझौता करा दिया गया। क्षेत्र में जानकारी करने पर पुलिस को इसका पता लगा कि रविवार रात को घटना से करीब दो घंटे पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई, लेकिन कार्रवाई से इनकार करते हुए दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी विवाद बताकर शांत करा दिया। इधर पुलिस भी बार-बार कराई जा रही सुलह को मानकर कर्तव्यों से इतिश्री करती रही। मुचलका पाबंद कार्रवाई करने की भी जहमत नहीं उठाई। नतीजतन सोमवार रात दोबारा झगड़ा हो गया। जिसमें दिनेश को जान गंवानी पड़ गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख पुकार मची हुई है। हालांकि प्रवेश का कहना है कि धुआं गलती से चला गया था। जिस पर उसने माफी भी मांग ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अभी तक की जांच में सामने आया है कि मृतक के छोटे भाई प्रवेश ने आरोपियों के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ा, जिससे विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था। कुछ देर बाद दिनेश के के सिर में लाठी मार दी गई। गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें