फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल स्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिल स्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन

क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक की तहरीर पर हुई कार्रवाई
24 मई को निरीक्षण के दौरान मिली थीं कई खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। डीएम के निर्देश पर किए गए निरीक्षण में भारतीय खाद्य निगम बरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक को राइस मिल पर मिली खामियों को देखते हुए अब कानूनी कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के सात दिन बाद मामले में क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक प्रभात कुमार ने राइस मिल स्वामी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर माधोटांडा पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र के विपणन निरीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई की सुबह क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम बरेली ने जमुनिया स्थित भगवान राइस मिल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उनसे राइस मिल में करीब 500 जूट के गत वर्ष के खाली बोरे (आरएमएस) मौके पर मिले। इसके अलावा मिल में करीब 10 हजार हाथ से सिले हुए गेहूं के बारे और प्रचुर मात्रा में लूज गेहूं मिला था। पूछने पर राइस मिल स्वामी इसको लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय खाद निगम ने मामले में जिला खाद्य विपणन अधिकारी को कार्रवाई से अवगत कराया। इसके बाद एडीएम वित्त ने एसडीएम को मौके पर भेजकर जांच कराई थी। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भगवान राइस मिल के स्वामी संजय जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें