फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा से मिली लापता विवाहिता

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से रविवार रात ससुराल से हुई थी लापता
विज्ञापन


पीलीभीत। रविवार रात एक बजे रहस्यमय ढंग से ससुराल से लापता हुई विवाहिता को परिवारवालों ने छानबीन के बाद शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के किच्छा कस्बा से बरामद कर लिया। उसको सुनगढ़ी थाना लाया गया। यहां विवाहिता के पति संग जाने से इनकार करने पर उसको परिवारवालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी निवासी अवधेश ने सोमवार सुबह छह बजे सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी पत्नी ज्योति रविवार देर रात एक बजे ससुराल से कहीं चली गई है। उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे बरखेड़ा के कुंदनपुर गौटिया निवासी विवाहिता के परिवारवालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद से ससुराल और मायके वाले विवाहिता की तलाश में जुट गए। शुक्रवार सुबह विवाहिता को उत्तराखंड के किच्छा कस्बे में रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। उसको लेकर परिवारवाले पीलीभीत सुनगढ़ी थाना पहुंचे। यहां विवाहिता ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसके माता-पिता अपने साथ कुंदनपुर गौटिया ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें