फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के प्रबंधक कक्ष में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक कक्ष में बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लाखों का नुकसान हो गया। इस हादसे की वजह से गुरुवार को बैंक में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

प्रबंधक सुरेश चंद्र ने बताया कि बुधवार की रात लगभग साढ़े दस प्रबंधक कक्ष में बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कक्ष का सारा फर्नीचर, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, स्टेशनरी, अलमारी आदि सामान जल गया। खिड़की से निकले धुआं को देखकर भवन मालिक रामपाल गुप्ता ने फोन से शाखा प्रबंधक को जानकारी दी। सूचना पर प्रबंधक स्टाफ के साथ बैंक पहुंच। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग कक्ष से बाहर नहीं फैल पाई थी, जिससे बाकी सामान बच गया। प्रबंधक ने बताया कि आग में लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। शाखा प्रबंधक ने गुरुवार सुबह बैंक के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी। बरेली से आए बैंक के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने मौका मुआयना कर लिया है। प्रबंधक कक्ष का कंप्यूटर सिस्टम जल जाने के कारण बैंक शाखा के अन्य पटलों पर लगे कंप्यूटर भी खराब हो गए हैं, जिससे गुरुवार को बैंक शाखा में कोई कामकाज नहीं हुआ। इससे बैंक पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रबंधक ने बताया कि सिस्टम दुरुस्त कर शीघ्र ही काम शुरू कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें