मझोला। भिंडारा गांव निवासी खेमकरन लाल ने न्यूरिया थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी टनकपुर हाईवे पर हनुमान मंदिर के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। वहीं पर उसका एक मकान है, जिसमें वह रहता है। बुधवार शाम को दुकान और मकान को ताला लगाकर परिवार के साथ गांव आ गया था। रात में यहीं पर रुक गया। बृहस्पतिवार सुबह वापस घर पहुंचने पर मेनगेट पर लगा ताला टूटा मिला। भीतर जाकर चेक किया तो आलमारी में रखे 40 हजार रुपये गायब थे। चौकी प्रभारी जगतराम जोशी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।