फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर घर में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर घर में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन


भैयादूज पर पत्नी को भेजा था ससुराल

संतान न होने से दुखी था युवक

अमर उजाला ब्यूरो
जोगराजपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव नजीरगंज में परिवार वालों की गैरमौजूदगी में 35 वर्षीय सत्यपाल का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
विज्ञापन

सत्यपाल दो भाईयों में बड़ा था। करीब डेढ़ दशक पहले उसकी शादी हुई थी। मजदूरी कर सत्यपाल अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शादी के लंबे समय बाद तक उसकी कोई संतान न होने से सत्यपाल परेशान था। हालांकि पति-पत्नी में आपस में खासा प्यार था। भैयादूज पर उसने अपनी पत्नी को ससुराल भेजा था। तब से घर में अकेला रहता था। उसका छोटा भाई शैलेंद्र उससे अलग रहता है। शुक्रवार की रात को सत्यपाल ने अपने घर मेें कमरे में पड़ी कड़ी (मोटी लकड़ी का वर्गा) मेें गमछे का फंदा डालकर आत्म हत्या कर ली। शनिवार को सुबह देर तक उसके घर से न निकलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसओ अतर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सत्यपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, पति की मौत की सूचना पर पहुंची उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें