फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर महिला से दस साल तक बनाए संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दस साल तक बनाए संबंध
विज्ञापन

अब घर से निकाला, कर रहा दूसरी जगह शादी
केंद्रीय मंत्री के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रेमजाल में फंसाकर एक व्यक्ति ने सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला से दस साल तक शारीरिक संबंध बनाए। उससे एक आठ साल का दिव्यांग बेटा भी हुआ। इसके बाद अब आरोपी दूसरी जगह शादी कर रहा है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसको घर से निकाल दिया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खजुराह गौटिया गांव निवासी भरत सरोज ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वह उसके साथ बतौर पत्नी की तरह दस साल तक रही। उसने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। जिससे उसको एक आठ साल का दिव्यांग बेटा है। आरोप है कि अब आरोपी पूरनपुर की एक महिला से शादी करने वाला है। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के सामने पेश होकर महिला ने अपना दुखड़ा सुनाया। जिसके बाद अब मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। एसएचओ मुहम्मद कासिम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आदेश पर आरोपी के भरत सरोज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें