फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर चीनी मिल अधिकारी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर चीनी मिल अधिकारी से मारपीट
विज्ञापन

जहानाबाद के एक युवक पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गन्ना पर्ची बनवाने का दबाव बनाने आए जहानाबाद के एक युवक ने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एलएच चीनी मिल के गन्ना कार्यालय में जमकर हंगामा किया। तमंचे के बल पर मौके पर मौजूद सहायक महाप्रबंधक गन्ना संजीव राठी से मारपीट की गई। चीख पुकार होने पर मिल कर्मियों के जमा होने पर आरोपी भाग निकला। सुनगढ़ी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात तहरीर मिलने पर जानलेवा हमला करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एलएच चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी किसन सिंह विष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे जहानाबाद के शिवपुरिया गांव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र लीलाधर मिल के गन्ना कार्यालय में आए। उन्होंने पहले गन्ना पर्चियों की मांग की। इस पर जब सहायक महाप्रबंधक गन्ना संजीव राठी ने विरोध किया तो आरोप है कि रविंद्र कुमार ने तमंचा तान दिया। इसके बाद मारपीट की गई। चीख पुकार होने पर कई मिलकर्मी आ गए, जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। उनका कहना है कि आरोपी इससे पहले सात अप्रैल को अपने बीस साथियों संग आकर मिल को बंद कराने का प्रयास कर चुका है। इसके अलावा गन्ना विभाग के कई कर्मचारियों से भी अभद्रता करता रहा है। एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रविंद्र कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें