फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास पर बीसलपुर के युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 07 Oct 2017 12:14 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने वाले नगर के विधि छात्र ने कोतवाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न होने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को दोपहर लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर एक के सामने खुद पर मिट्टी तेल छिड़क आत्मदाह की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के एक विधि छात्र का 24 सितंबर को मोहल्ले के ही एक युवक से झगड़ा हो गया था। दोनों ने कोतवाली में उसी दिन एक दूसरे के विरुद्ध एनसीआर दर्ज करा दी थी। विधि छात्र ने आरोप लगाया कि 24 सितंबर की शाम को कोतवाली का सिपाही सुनील कुमार उसे घर से पकड़ लाया और हवालात में बंद कर दिया। छात्र के अनुसार रात में तीन लोगों ने उसे हवालात से निकालकर कोतवाल के आवास पर पहुंचा दिया। उसका मित्र शानू जायसवाल भी था। आरोप है कि कोतवाल ने छात्र से कुकर्म किया और कहीं शिकायत करने पर सपरिवार झूठे मामले में जेल भिजवाने की चेतावनी दी। उसके बाद छात्र ने विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, तभी छात्र ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर यह शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच छात्र ने अपर पुलिस महानिदेशक को ट्विटर पर शिकायत दर्ज कराकर पूरे मामले की जानकारी दी और मामले में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी कलानिधि नैथानी को मामले की जांच कराने और आत्मदाह की चेतावनी देने वाले छात्र पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए थे। एसपी ने मामले की जांच सीओ प्रवीन मलिक को सौंप दी थी। सीओ ने चार अक्तूबर को छात्र को अपने कार्यालय बुलाकर उसके बयान दर्ज किए। पुलिस से न्याय न मिलता देख छात्र ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर दोपहर में मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर एक पर आत्मदाह करने के मकसद से अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। छात्र आग लगा पाता कि उससे पहले ही मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मिट्टी तेल से भीगे छात्र के कपड़े उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने हजरतगंज थाने में ले जाकर उससे पूछताछ की। हजरतगंज पुलिस ने पीलीभीत के एसपी को मामले की सूचना दे दी है। इस घटना से जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया है। इस बाबत सीओ ने लखनऊ की घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि जानकारी कराई जा रही है। सीओ ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने स्तर से इस मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र के बयान ले लिए गए हैं और बाकी लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें