पीलीभीत। ग्रामीण इलाकों में चोटी कटवा की दहशत दिनोदिन बढ़ती जा रही है। इसका पीछे कोई कारण स्पष्ट न होने के कारण महिलाएं भयभीत है। यही कारण रहा कि बीसलपुर में एक महिला को सिर्फ चोटी कटने का अहसास हुआ और वह इतने में ही बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने उसका इलाज कराया। इसके अलावा चोटी काटे जाने के कई मामले सामने आए। जिसको लेकर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम भरकनिया निवासी प्रेमपाल की पत्नी पूजा देवी की घरेलू काम करते वक्त अचानक चोटी कट गई। बाल खिंचने का अहसास होने पर वह बेहोश हो गई। इसी तरह गांव सफौरा में राघवेंद्र की पत्नी प्रीति की चोटी कटी। उधर टेहरी निवासी अरविंद की पत्नी लक्ष्मी देवी और गांव नौगवां नवीनगर निवासी श्यामाचरन की पत्नी सोमवती की चोटी अचानक कटकर अलग गिर गई।दोनों महिलाओं की हालत इसके बाद से बिगड़ गई। इसके अलावा मिघाई गांव में मात्र चोटी कटने के शक में महिला बेहोश हो गई। रतीराम की पत्नी प्रियंका को ऐसा अहसास हुआ कि उसकी चोटी कट गई है। इसी भ्रम में वह चीखने के बाद बेहोश हो गई।
झाड़ू लगाते समय कटी पूनम की चोटी
पूरनपुर। गांव दुधियाखुर्द निवासी 23 वर्षीय पूनम रविवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। झाडू लगाते वक्त उसकी अचानक चोटी कट गई। चिल्लाने के बाद पूनम बेहोश हो गई। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बेहोश हालत में युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
000
दो सिख किशोरों के केश कत्ल
न्यूरिया। महिलाओं की चोटी कटने के साथ ही सिख युवकों के केश कत्ल का एक और मामला सामने आया। थाना क्षेत्र के ग्राम खरौंसा शौकतनगर निवासी कुलवंत सिंह के बेटे 15 वर्षीय हरमन और 12 वर्षीय सरमन के सोते वक्त केश कत्ल हो गए। रविवार सुबह उठने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई, तो हड़कंम मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी दहशत है।