फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बंद मकान से ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में जेई के बंद मकान को चोरों ने निशाने पर लिया। मेनगेट समेत चार जगहों पर लगे ताले तोड़कर चोर ढाई लाख का सामान समेट ले गए। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खास बात रही कि एक तरफ चोर सामान खंगालते रहे और दूसरी तरफ बराबर में बने गेस्ट हाउस मे जिले के प्रभारी मंत्री ठहरे हुए थे। जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे।
विज्ञापन

ईदगाह रेलवे क्रासिंग के पास स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में निवासी जेई रविंद्र पाल सिंह का कुछ दिन पहले बरेली जनपद स्थानांतरण हो गया है। उनका परिवार पहले ही बरेली शिफ्ट हो गया। वह घरेलू सामान लेकर बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे मकान को ताला लगाकर बरेली चले गए। इसके बाद चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद दो कमरों व एक अलमारी का ताला तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर 80 हजार रुपये, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी पायल समेत ढाई लाख का सामान समेट ले गए। शुक्रवार सुबह तड़के कॉलोनी के लोगों ने मकान का गेट खुला और सामान बिखरा देख पीड़ित को जानकारी दी। चोरी का पता लगने पर पीड़ित तत्काल पीलीभीत पहुंचा और सामान चेक किया। नकदी और जेवरात गायब होने पर सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। हालांकि फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को मौके पर नहीं बुलाया गया। संदिग्धों को लेकर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस जल्द खुलासे का आश्वासन देकर लौट गई। वारदात के बाद से कॉलोनी के लोगों में चोरों की दहशत बढ़ गई है। उनका कहना है कि पांच साल पहले भी एक मकान के ताले तोड़े गए थे।
000
सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। जेई से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्कआउट को लेकर टीमें सुरागरसी कर रही हैं।
- एसके सिंह, शहर कोतवाल

शराब की दुकान से हजारों की चोरी
उधर सुनगढ़ी क्षेत्र में चोरों ने शराब की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी की। गजरौला के ग्राम कैंच निवासी केवलराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जंगरौली पुल स्थित देशी शराब की दुकान में सेल्समैन है। बृहस्पतिवार रात दुकान के ताले तोड़कर चोर चार पेटी शराब और गल्ले में रखे बारह सौ रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें