फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त कानून के बाद भी शोहदों पर नहीं कसा जा सका शिकंजा, घटनाएं जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सख्त कानून के बावजूद शोहदों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है। छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। खास बात है कि गुंडे सड़क से लेकर घरों के भीतर वारदात को अंजाम देने से नहीं घबराते हैं। दो दिन पहले बीसलपुर इलाके में कोचिंग से घर लौट रही बीए की छात्रा से सरेशाम छेड़छाड़ की गई थी। सोमवार रात बरखेड़ा क्षेत्र में इंटरमीडिएट की छात्रा से घर में घुसकर गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की। जबकि जहानाबाद में घरेलू सामान की खरीददारी करने गई एक किशोरी को शोहदे ने रास्ते में रोक अश्लील हरकतें कीं। एक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि दूसरे मामले में आरोपी को हिरासत में लेने के बावजूद मंगलवार देर शाम तक लिखा पढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। सोमवार रात नौ बजे परिवार वाले खाना खाकर सोने चले गए। आधी रात के बाद पड़ोस में रहने वाला एक दबंग युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और कमरे में जाकर छात्रा को दबोचकर छेड़छाड़ करने लगा। उसे देखकर छात्रा चीखने लगी, जिससे परिवार वाले जाग गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद बरखेड़ा थाने पहुंचा दिया। छात्रा के लिए की ओर से तहरीर देने के बावजूद मंगलवार देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास जारी है।
जहानाबाद। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री दस फरवरी की शाम चार बजे गांव में किराना की दुकान पर घरेलू सामान की खरीदारी करने गई थी। वापस घर आते वक्त रास्ते गांव के ही अरुण कुुमार ने उसको रोक लिया। किशोरी का हाथ पकड़कर आरोपी ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को धमकाना शुरू कर दिया। शोर पर राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग गया। घटना के तीसरे दिन मंगलवार को पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें