पीलीभीत। जमीन के विवाद में रिश्तेदारों के बीच हुई मारपीट में महिला को हुए गर्भपात के मामले में घटना के छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला देशनगर गौड़ी की निवासी बबली पत्नी कल्लू की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट में उसकी बहन परवीन, तसलीम, मोहम्मद इशाक, इरशाद, मुस्तफा को नामजद किया गया है। बबली का कहना है कि उसके मकान में आरोपी बहनें हिस्सा मांगती है। इसको लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। 29 जून 2018 को आरोपी इसी विवाद के चलते घर में घुस आए और मारपीट की गई। जिसमें पीड़िता का तीन माह का गर्भ गिर गया। कई दिनों तक जिला अस्पताल में इलाज चला। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।