पीलीभीत। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने 31 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इस दौरान समस्त थानों पर एसएसआई की तैनाती की गई। वहीं एक साल से एक चौकी पर जमे दरोगाओं को हटाया। इसके अलावा लंबे समय से लाइन में तैनात दरोगाओं को चौकी प्रभारी का तोहफा दिया।
एसआई सुधीर कुमार को एसएसआई बिलसंडा, मेराज अली को एसएसआई जहानाबाद, सुरेंद्र पाल एसएसआई गजरौला, विनोद पाल सेंगर एसएसआई न्यूरिया, प्रमोद कुमार दुबे एसएसआई माधोटांडा, ऋषिपाल सिंह एसएसआई हजारा, संजय सिंह एसएसआई सेहरामऊ उत्तरी, पान सिंह, एसएसआई दियोरियाकलां, राजेंद्र बहादुर एसएसआई अमरिया, सुरेश पाल चौकी प्रभारी करोड़, संजीव कुमार तोमर चौकी प्रभारी पूरनपुर गेट, सुमन आशा ज्योति कें द्र, महेश बाबू शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा सुनगढ़ी, राकेश पांडे जेल चौकी प्रभारी, रविंद्र कुमार ईंटगांव चौकी प्रभारी, अशोक कुमार पुलिस लाइन, उदयवीर सिंह चौकी प्रभारी चुर्रासकतपुर, घनश्याम बहादुर पूरनपुर कस्बा प्रभारी, शैनेंद्र सिंह पुलिस लाइन, अजय सिंह चौकी चीनी मिल बीसलपुर प्रभारी, सुल्तान अहमद थाना सुनगढ़ी, ओमवीर सिंह राठी बिलसंडा, लक्ष्मी नरायन गुप्ता रिछौला चौकी प्रभारी, मुकेश बाबू दियोरियाकलां, सतेंद्र कुमार जहानाबाद, मनोज कुमार यादव खनंका चौकी प्रभारी, सुशील कुमार चौकी धनकुना प्रभारी, संदीप कुमार क्राइम ब्रांच, अरविंद सिंह आचार्य जमुनिया चौकी प्रभारी, ओमप्रकाश गंगवार चौकी मैनाकोट प्रभारी और भरत वर्मा को सुल्तानपुर चौकी का इंचार्ज बनाया है।