फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की धरपकड़ के बाद बढ़ाई गई सतर्कता

Sat, 10 Nov 2018 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुराफात को लेकर अफसर अलर्ट, रख रहे निगाह
विज्ञापन

चिड़ियादाह गांव में पटाखा छुड़ाने के दौरान हुए विवाद का मामला

चिड़ियादाह गांव में पटाखा छुड़ाने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में प्रधान समेत 18 लोगों की धरपकड़ के बाद पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। गांव में तैनात पुलिस बल को एक्टिव रहने के साथ ही खुद अफसर हालात पर निगाह साधे हुए हैं। ताकि किसी तरह की खुराफात कर दोबारा फिजा बिगाड़ने की कोशिश न कर दी जाए।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव में देवस्थल पर पटाखा छुड़ाने के दौरान दो पक्षों के बीच आठ नवंबर को मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने पर मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करते हुए लोग जमा हुए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया था। जिसके बाद से पुलिस बल गांव में तैनात है। दोनों ओर से मिली तहरीर पर जानलेवा हमला करने, बलवा समेत संगीन धाराओं में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान सियाराम समेत 18 लोगों को शुक्रवार नौ नवंबर को जेल भेज दिया गया था। प्रधान की गिरफ्तारी किए जाने के बाद पुलिस ने गांव में सतर्कता बढ़ा दी है। इसको लेकर तैनात फोर्स को भी पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल खुद गांव के हालात पर निगाह साधे हुए हैं। शुक्रवार रात भी गांव का भ्रमण कर इसको परखा। सीओ सिटी ने बताया कि किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है। एहतियातन पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें