फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में हिंसक हो चुके बंदरों ने हमला कर दो महिलाओं सहित पांच लोगों को घायल कर दिया। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम से हस्तक्षेप कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
सोमवार की सुबह करीब सात बजे खेकड़ा नगर की लाइन पार बस्ती में मकान की छत पर नौशाद पुत्र ईस्माइल, इकरामुदीन और मुकेश बैठे थे और महिला मुन्नी और युवती मधु मकान में कार्य कर रही थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोला और दो महिलाओं सहित पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायलों के पैरों, हाथों एवं कमर में बंदरों ने काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने कहा कि बंदर अत्यधिक हिंसक हो चुके हैं। जो आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं। लोगों ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की। इस दौरान इस्लाम, फुरकान, दिलशाद, ताजू, मुस्तकीम, शहजाद, साबू, इरशाद आदि रहे। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा जल्द ही बंदरों को पकड़वाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें