फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष मे एक महिला समेत दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के जंगल में रंजिश के चलते खेतों में कार्य कर रहे किसानों के बीच हुए संघर्ष में एक महिला सहित दस लोग घायल हो गए। घायल एक युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के जंगल में मोहल्ला अहिरान निवासी कृष्ण एवं क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा निवासी महावीर के खेत एक दूसरे से सटे हैं। दोनों परिवारों में गत काफी दिनों से रंजिश चल रही है। पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्ष अपने अपने खेतों में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेतों में कार्य करते समय दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे धारदार हथियार चले। इसमें खेकड़ा निवासी कृष्ण, सुंदर और महेश, ग्राम सुन्हैडा निवासी महावीर, अमरपाल, विकास, अजय, ओमपाल, रेखा सहित दो अन्य समेत दोनों पक्षों के दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के खेतों में कार्य कर रहे किसान भी दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बंद कराने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने संघर्ष बंद कराया। घायलों के परिजनों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायल विकास को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। । पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें